चिल्फी घाटी में कड़ाके की ठंड, पत्तों पर ओस बनी बर्फ की परत
छत्तीसगढ़ के ‘ मिनी शिमला’ ( चिल्फी) में ठिठुरन बढ़ी, जनजीवन प्रभावित
कवर्धा खबर योद्धा।। छत्तीसगढ़ के मिनी शिमला के नाम से प्रसिद्ध कबीरधाम जिले की चिल्फी घाटी में अब कड़ाके की ठंड ने बनी हुई है । बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे देर रात और तड़के सुबह पूरा इलाका घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आ रहा है। पेड़-पौधों की पत्तियों, घास, खेतों और छतों पर ओस की बूंदें बर्फ के रूप में जमती दिखाई दे रही हैं, मानो प्रकृति ने सफेद चादर ओढ़ा दी हो।
हर साल चिल्फी घाटी में तेज ठंड पड़ती है, लेकिन इस बार ठंड का असर कुछ अधिक और पहले देखने को मिल रहा है। बादल छंटने के बाद न्यूनतम तापमान में रोजाना गिरावट हो रही है। शनिवार को चिल्फी घाटी का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड का असर अब सिर्फ रात तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दिन में भी ठिठुरन महसूस की जा रही है।
ओस से बर्फ, नज़ारे हुए मनमोहक
सुबह-सुबह सूखी घास, हरी पत्तियां, धान के खेतों में रखे पैरा, फसलें, गांवों की घास-फूस की झोपड़ियां और मकानों की छतें बर्फीली ओस से ढकी नजर आ रही हैं। यह दृश्य पर्यटकों के लिए भले ही मनमोहक हो, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों के लिए यह ठंड परेशानी का सबब बनती जा रही है।
वनांचल में सबसे ज्यादा असर
बोड़ला विकासखंड के वनांचल क्षेत्रों—चिल्फी घाटी, तरेगांव जंगल, आमानारा, लरबी, दलदली, कुकरापानी, बनगौरा, सुकझर, पीपरखूंटा, साजपानी, चेंद्रा दादर, बाकी, मुंडादादार, सहित रेंगाखार, झलमला, समनापुर, बहनाखोदरा, सिवनी, धवईपानी और बोड़ाखार क्षेत्र में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।
पिछले दो-चार दिनों से इन इलाकों में ठंड अचानक बढ़ी है। सुबह 8 बजे तक भी कोहरा छाया रहता है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई मार्गों पर दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है।
जनजीवन प्रभावित
चिल्फी घाटी के वनांचल में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। ग्रामीण अलाव का सहारा ले रहे हैं, वहीं बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत पड़ रही है। शहर कवर्धा में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है।
आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट संभव है। ऐसे में चिल्फी घाटी समेत पूरे कबीरधाम जिले में ठंड का असर और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।।
मारुति कार ने मारी मोटरसाइकिल सवार को टक्कर ।। बोड़ला खबर योद्धा दीपक माग्रे ।। नगर पंचायत क्षेत्र से महज 2 किलोमीटर दूर मोहगांव रोड में शराब भट्टी के ठीक आगे तरेगांव नहर पार में आज शाम 6:00 से 7:00 बजे के दरमियान एक मारुति कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल […]
राजनीतिक गुरू कर रहे जोड घटाना, जनता ने कर दिया मतदान, फैसला 4 को कवर्धा 70.2 प्रतिशत व पंडरिया विधानसभा में 68.30 प्रतिशत हुआ मतदान, जमकर दिखा उत्साह कवर्धा खबर योद्धा।।- कवर्धा विधानसभा और पंडरिया विधानसभा में मतदाताओं में जमकर उत्साह देखा गया। तो इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डा.रमन सिंह मतदान करने के लिए […]
ग्राम इंदौरी में जमीन विवाद पर पारिवारिक झगड़ा – बेटे ने पिता व फूफी की हत्या की पिपरिया खबर योद्धा ।। थाना पिपरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंदौरी में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब रामकुमार काठले (उम्र 38 वर्ष) ने अपने पिता नरायण काठले एवं फुफु […]