मुख्यमंत्री की पाती से नन्हे दिव्यांश का बढ़ा उत्साह, पर्यावरण प्रेम की हुई सराहना बीईओ तिवारी ने दी बधाई, पर्यावरण प्रेमी संगठन करेगा दिव्यांश का सम्मान

मुख्यमंत्री की पाती से नन्हे दिव्यांश का बढ़ा उत्साह, पर्यावरण प्रेम की हुई सराहना बीईओ तिवारी ने दी बधाई, पर्यावरण प्रेमी संगठन करेगा दिव्यांश का सम्मान

रायपुर खबर योद्धा विद्याभूषण दुबे।। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विवेकानंद नगर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी दिव्यांश को पत्र लिखकर उसकी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और समर्पण की सराहना की है।

दिव्यांश पटवा कक्षा आठवीं माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर रायपुर

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि दिव्यांश गर्मी की छुट्टियों एवं अन्य अवकाश के दिनों में भी विद्यालय जाकर पौधों को पानी देता है तथा उनकी देखभाल करता है। छोटी उम्र में पर्यावरण के प्रति उसकी जिम्मेदारी और समर्पण की भावना मुख्यमंत्री को बेहद प्रभावित कर गई।

धरसीवां विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी श्री तिवारी ने भी विद्यार्थी दिव्यांश को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी दिव्यांश का पर्यावरण प्रेम और मुख्यमंत्री की पाती प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का काम करेगी।

वहीं पर्यावरण प्रेमी संगठन रायपुर के जिलाध्यक्ष वेदव्यास मिश्रा, संगठन के संस्थापक आर.डी. दहिया एवं प्रांत प्रवक्ता विद्याभूषण दुबे ने दिव्यांश की इस अनुकरणीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में पर्यावरण के प्रति उसकी जिम्मेदारी और लगाव समाज के लिए प्रेरणादायक है। संगठन की ओर से दिव्यांश का किसी आगामी कार्यक्रम में सम्मान किया जाएगा, ताकि उसके उत्साह को प्रोत्साहन मिले और अन्य विद्यार्थी भी पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन लाइफ का उल्लेख करते हुए पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और अच्छी आदतों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

जितेन्द्र राज नामदेव

एडिटर इन चीफ - खबर योद्धा

error: Content is protected !!