महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित रखने पर निन्दा प्रस्ताव पारित जिला पंचायत कबीरधाम के सामान्य सभा में निन्दा प्रस्ताव पारित।

महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित रखने पर निन्दा प्रस्ताव पारित जिला पंचायत कबीरधाम के सामान्य सभा में निन्दा प्रस्ताव पारित।

कवर्धा, खबर योद्धा।। जिला पंचायत कबीरधाम के सामान्य सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू द्वारा निन्दा प्रस्ताव प्रस्तुत कर बताया गया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में लोकसभा के विशेष सत्र द्वारा देश की आधी आबादी मातृशक्ति को 33 प्रतीशत आरक्षण देने हेतु संविधान संशोधन विधेयक को देश के विपक्षीय दलों द्वारा महिला विरोधी सोच को अपनाते हुए इसके विरूद्ध मतदान किया गया।

जिसके कारण यह ऐतिहासिक बिल पास नहीं हो सका। अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू द्वारा प्रस्तुत इस निन्दा प्रस्ताव को जिला पंचायत के सामान्य सभा बैठक में सर्वसम्मती से पारित किया गया। श्री ईश्वरी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत ने प्रस्ताव प्रस्तुत कर सदन को बताया कि संविधान संशोधन बिल में देश की संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया जाना था जो महिला सशक्तिकरण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। साथ ही नारी शक्ति को राजनीति के मुख्यधारा से जोड़ने और उनके अधिकारों से परिपूर्ण करने का प्रमुख माध्यम था। किन्तु विपक्षीय दलों ने इस ऐतिहासिक बिल का विरोध कर अपने महिला विरोधी सोच को उजागर किया है और नारी शक्ति को उनके अधिकारों से वंचित किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, सदस्य श्रीमती दीपा पप्पू धुर्वे, श्री रामकुमार भट्ट, श्रीमती राजेश्वरी धृतलहरे, श्रीमती पूर्णिमा मनीराम साहू, श्रीमती ललिता रूपसिंह धुर्वे, राज कुमार मेरावी, श्री विरेन्द्र कुमार साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत कवर्धा श्रीमती सुषमा गनपत बघेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया श्रीमती नंदनी राजकुमार साहू एवं विधायक प्रतिनिधि कवर्धा श्री भूखन साहू ने सर्वसम्मती से निन्दा प्रस्ताव पारित किया।

जितेन्द्र राज नामदेव

एडिटर इन चीफ - खबर योद्धा

error: Content is protected !!