महिला बिल पास नहीं होने देने पर भड़के भाजपा जिलाध्यक्ष, विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

महिला बिल पास नहीं होने देने पर भड़के भाजपा जिलाध्यक्ष, विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर विपक्ष की मंशा पर उठाए सवाल, जनता से किया जागरूक रहने का आह्वान

कवर्धा खबर योद्धा ।। महिला आरक्षण बिल को पास नहीं होने देने के मुद्दे पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने विपक्ष पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने महिला सशक्तिकरण के खिलाफ जाकर इस महत्वपूर्ण बिल को पारित नहीं होने दिया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

राजेंद्र चंद्रवंशी ने अपने बयान में कहा कि यह बिल देश की महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था, लेकिन विपक्ष की नकारात्मक सोच और राजनीतिक स्वार्थ के चलते इसे आगे नहीं बढ़ने दिया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल दिखावे के लिए महिलाओं के अधिकारों की बात करता है, जबकि हकीकत में वह महिलाओं को उनका हक दिलाने के पक्ष में नहीं है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रही है और भविष्य में भी इस दिशा में लगातार प्रयास करती रहेगी

जितेन्द्र राज नामदेव

एडिटर इन चीफ - खबर योद्धा

error: Content is protected !!