भावना बोहरा बनेगी संसदीय सचिव, मंत्री मंडल का कभी भी हो सकता है विस्तार
रायपुर खबर योद्धा विद्या भूषण दुबे।। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि थोड़ा इंतजार करें, मंत्रिमंडल का विस्तार किसी भी समय हो सकता है। यह बात उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से कही।

आज कुछ देर पहले प्रदेश प्रभारी भाजपा कार्यालय में बैठक प्रारंभ हो गई है। बताया जा रहा है कि बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा नितिन नबीन और भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री शिवप्रकाश प्रदेश अध्यक्ष आदि उपस्थित हैं। उड़ती खबरों के अनुसार दो-तीन दिनों में कैबिनेट विस्तार की प्रबल संभावनाएं हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह विस्तार जल्द ही आकार ले सकता है।
सूत्रों के मुताबिक 10 अप्रैल को नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

यदि खबरों के अनुसार संसदीय सचिव के लिए पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय विधायक भावना बोहरा का संसदीय सचिव बनना लगभग तय माना जा रहा है। भावना बोहरा के अलावा गोमती साय, रायमुनि भगत ,चेतराम, धर्मजीत सिंह , योगेश्वर राजू सिन्हा, मोतीलाल साहू, डोमन लाल और दीपेश साहू को संसदीय सचिव बनाया जा सकता है। मंत्री पद के लिए अमर अग्रवाल और पुरंदर मिश्रा के साथ गजेंद्र यादव बनाए जा सकते हैं ।
वर्तमान में कैबिनेट में दो पद रिक्त हैं चर्चा है कि हरियाणा के तर्ज पर तीन नए मंत्री नियुक्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा संसदीय सचिवों की नियुक्ति की भी बात चल रही है, जो इस विस्तार का हिस्सा हो सकती है।
इधर कांग्रेस के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने मंत्रिमंडल विस्तार पर अपने बयान में कहा कि बहुत दिन से सून रहे है कि मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, हो नही पा रहा है। ये झुनझुना जो है खाली दिखा रहे है लोगों को, अब तो नया-नया नाम आ रहा है, ऐसा पता चल रहा है। अमरजीत भगत ने हाथ में झुनझुना बजाते हुए कहा कि अजय चंद्राकर जी, राजेश मूणत, धरमलाल कौशिक जी अब झुनझुना बजायेंगे।”
