ओडिशा फॉरेस्ट रेंजर्स कॉलेज, अंगुल के प्रशिक्षुओं ने किया बोड़ला शहद प्रसंस्करण केंद्र का अध्ययन भ्रमण
कवर्धा खबर योद्धा।। ओडिशा फॉरेस्ट रेंजर्स कॉलेज, अंगुल के 40 प्रशिक्षु वन परिक्षेत्राधिकारी अमूल्य कुमार परिडा (डीसीएफ) के नेतृत्व में आज अध्ययन भ्रमण के तहत वनमंडल कवर्धा के बोड़ला स्थित शहद प्रसंस्करण केंद्र पहुंचे।
इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल, उपवनमंडलाधिकारी अभिनव केसरवानी, तथा वन परिक्षेत्राधिकारी आकाश यादव, गजेंद्र कुमार और विक्रांत सिंह कंवर ने प्रशिक्षुओं को शहद प्रसंस्करण की तकनीक, उत्पादन से विपणन तक की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही वन्यजीव गलियारे (Wildlife Corridor) के महत्व एवं उसके संरक्षण की आवश्यकता पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शहद प्रसंस्करण केंद्र स्थानीय समुदायों को रोजगार और आजीविका के नए अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही ये केंद्र वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और सतत वन प्रबंधन को भी बढ़ावा देते हैं।
प्रशिक्षुओं ने केंद्र की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए स्थानीय वन उत्पादों के मूल्य संवर्धन की संभावनाओं को समझा और वन विभाग की आजीविका आधारित पहलों की सराहना की।
वनमंडल कार्यालय कवर्धा में स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया कवर्धा खबर योद्धा।। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर वनमंडलाधिकारी, शशि कुमार के द्वारा वनमंडल कार्यालय कवर्धा में ध्वाजारोहण किया गया। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी कवर्धा के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कर्मचारियों […]
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुड़वाया सर , बजाया नगाड़ा, किया जमकर प्रदर्शन , सागर और पुरन की उठी रिहाई की मांग कवर्धा खबर योद्धा ।। हाल ही में गिरफ्तार किए गए गौ-रक्षक सागर साहू और पूरन पाली के रिहाई करने की मांग को लेकर ।बजरंग दल और विश्वहिंदू परिषद प्रदर्शन पर बैठे है । […]
जम्मू कश्मीर से है आरोपियों की आतंकी कनेक्शन कवर्धा | । कवर्धा कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर कला गांव में 21 जनवरी रविवार की सुबह साधराम यादव (50) का शव मिला । ये कवर्धा के एक गौ-शाला में चरवाहा का काम करता था। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। […]