कवर्धा की बेटी आरुही श्रीवास ने राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

कवर्धा की बेटी आरुही श्रीवास ने राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

 

नासिक में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैम्पियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन, जिले का बढ़ाया मान

 

कवर्धा खबर योद्धा।। जिले की होनहार बेटी आरुही श्रीवास ने महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैम्पियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे कबीरधाम जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 25 से 29 जून 2026 तक आयोजित हुई।

आरुही ने जूनियर वर्ग (10 से 14 वर्ष) के रेगु इवेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने उत्तराखंड की खिलाड़ी को हराया, जबकि फाइनल में जम्मू-कश्मीर की खिलाड़ी को मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

 

आरुही, अश्वनी कुमार श्रीवास एवं संतोषी श्रीवास की सुपुत्री हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिवार सहित पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

 

इस सफलता के पीछे उनके प्रशिक्षक आकाश सिंह एवं मनीष निषाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों कोचों के कुशल मार्गदर्शन और आरुही की कड़ी मेहनत एवं लगन ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक दिलाया।

 

आरुही की इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।

जितेन्द्र राज नामदेव

एडिटर इन चीफ - खबर योद्धा

error: Content is protected !!