विश्व साइकिल दिवस पर कबीरधाम पुलिस का फिटनेस संदेश, एसपी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकली साइकिल रैली

विश्व साइकिल दिवस पर कबीरधाम पुलिस का फिटनेस संदेश, एसपी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकली साइकिल रैली

कवर्धा खबर योद्धा।। विश्व साइकिल दिवस एवं Sunday on Cycle अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस द्वारा स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष साइकिल रैली एवं पैदल वॉकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कबीरधाम से हुआ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) आशीष शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार चंद्राकर, अखिलेश कौशिक, भूपत सिंह, रक्षित निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और काली गार्डन क्षेत्र में पैदल वॉकिंग की। इसके बाद साइकिल रैली निकालकर आम नागरिकों को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि “साइकिल केवल एक परिवहन का साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और अनुशासित दिनचर्या का प्रतीक है। नियमित साइकिलिंग और शारीरिक गतिविधियां व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।”

उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में साइकिलिंग एवं अन्य स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फिट इंडिया, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए नियमित रूप से साइकिल चलाने तथा शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने का संकल्प लिया। कबीरधाम पुलिस की इस प्रेरणादायी पहल की नागरिकों ने भी सराहना की।

जितेन्द्र राज नामदेव

एडिटर इन चीफ - खबर योद्धा

error: Content is protected !!