संत शिरोमणि गुरु रविदास की 648वीं जयंती: कवर्धा में मनाया जाएगा ऐतिहासिक उत्सव
कवर्धा खबर योद्धा।। अहिरवार समाज जिला कबीरधाम एवं अहिरवार युवा संगठन जिला कबीरधाम के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 648वीं जयंती भव्य रूप से मनाई गई। यह अब तक का सबसे ऐतिहासिक आयोजन रहा, जिसमें जिले भर से समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग, स्कूली बच्चे एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
समारोह के दौरान बाल्य कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, फैंसी ड्रेस एवं नाटिका समाज की नारी शक्ति द्वारा प्रस्तुत की गईं। गुरु आरती, वंदन एवं गुरुवाणी का वाचन दुखुदास हठीले, खेलू एवं उनकी टीम तथा सिक्ख समाज के विद्वानों द्वारा किया गया।
समारोह में समाज के वरिष्ठ नागरिकों, सरकारी कर्मचारियों, स्कूली बच्चों एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। बाइक रैली एवं भव्य शोभायात्रा के माध्यम से जिले भर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का संदेश प्रसारित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष लांझेकर (प्रांतीय अध्यक्ष, अहिरवार समाज), ईश्वरी साहू (जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 14), महेंदर खनूजा (अध्यक्ष, सिक्ख समाज कवर्धा), संजय लांझी (पूर्व विधायक प्रतिनिधि), दीपक सिन्हा (पार्षद वार्ड नं. 09), बिहारी धुर्वे (पार्षद वार्ड 09 एवं 10), सौखी अहिरवार (पार्षद वार्ड नं. 04) आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदू राडेकर (जिलाध्यक्ष, अहिरवार समाज कबीरधाम) ने की।
इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में अहिरवार युवा संगठन जिला कबीरधाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति के पदाधिकारी: जिलाध्यक्ष– दुर्गेश बांधेकर, जिलाउपाध्यक्ष– आकाश खरे, जिला सचिव– अरुण बर्वे, जिला प्रभारी अमन बांधेकर, कोषाध्यक्ष– गौरव बर्वे, सह सचिव – सूरज कोरी, मीडिया प्रभारी– राज बर्वे
साथ ही, संगठन के अन्य सक्रिय सदस्य श्रीकांत खरे, राहुल लांझेकर, अर्जुन बांधेकर, लव लांझी, राजा खरे, प्रेम कोरी, ओमकार बांधेकर, समीर हठीले, साहिल बर्वे, प्रदीप चौरिया, कमल चौरिया, देव लांझी एवं अन्य ने अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समाज के वरिष्ठ सलाहकारों डॉ. मानिक खरे (पूर्व जिला अध्यक्ष), दिनेश बर्वे (पूर्व जिला अध्यक्ष), दीपक बंधैया (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष), रूपेश लांझी (पूर्व वार्ड अध्यक्ष), योगेश चौरिया (पूर्व वार्ड अध्यक्ष), रमेश खरे (पूर्व वार्ड अध्यक्ष), दीपक लांझी, दिनेश बर्वे, दीलिप खरे, भोला बांधेकर, विजय कोरी, सुखनंदन बर्वे, श्याम बाचकर, रामजी बघेल, शिवकुमार बांधेकर, निरंजन खरे, सुरेश चौरिया, राकेश हर्शल, राजेश हठीले, हरेराम लांझेकर सहित समाज के सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस ऐतिहासिक समारोह ने समाज को एक नई ऊर्जा प्रदान की और युवा वर्ग को गुरु रविदास जी के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। अहिरवार समाज जिला कबीरधाम एवं अहिरवार युवा संगठन भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को जागरूक एवं संगठित करने के लिए संकल्पित है।।
पिकनिक मनाने रानी दहरा आए लोगों को मधुमक्खी ने किया अटैक अस्पताल में हुए भर्ती ।। बोड़ला खबर योद्धा दीपक माग्रे ।। बोडला विकासखंड के प्रमुख पर्यटक स्थल में शुमार रानीदहरा जलप्रपात में आज रायपुर से घूमने पहुंचे सैलानियों को मधुमक्खियां ने अटैक कर दिया जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें […]
मूर्ति खंडित करने वाले अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी हो – होरीराम साहू कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला कवर्धा खबर योद्धा।। कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत बोड़ला में वार्ड क्रमांक 5 मिलन चौक SDM ऑफिस के पास स्थित माता काली […]
अवैध महुआ शराब पर पुलिस की कार्रवाई, दो महिला आरोपिया गिरफ्तार, 21 बल्क लीटर शराब जप्त कवर्धा खबर योद्धा।। कबीरधाम जिले में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना पंडरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ […]