जुआरियों पर सहसपुर लोहारा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, ग्राम दलसाटोला में जुआ खेलते 04 आरोपी गिरफ्तार

जुआरियों पर सहसपुर लोहारा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, ग्राम दलसाटोला में जुआ खेलते 04 आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा खबर योद्धा।। कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ-सट्टा सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम दलसाटोला में मुखबिर की सूचना पर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को पकड़ा।

 

 

पकड़े गए आरोपियों में भूपेन्द्र साहू (30 वर्ष), महेन्द्र साहू (33 वर्ष), थानू साहू (30 वर्ष) एवं चन्द्रेश साहू (27 वर्ष) सभी निवासी ग्राम दलसाटोला, थाना सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों एवं जुआ फड़ से कुल 1,300/- रुपये नगद, 52 नग ताश पत्ती तथा बोरी का एक फट्टा जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया।

प्रकरण में थाना सहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक 170/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

जितेन्द्र राज नामदेव

एडिटर इन चीफ - खबर योद्धा

error: Content is protected !!