रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला 

जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप, कहा- विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास

 

कवर्धा खबर योद्धा।। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवीन जायसवाल के निर्देश पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से केंद्रीय और राज्य की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है।

 

जिला महामंत्री मनीष शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस तरह की कार्रवाई से डरने वाली नहीं है और लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।

 

जिला कांग्रेस सचिव गोपाल चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक द्वेष के चलते लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता को प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अन्याय और दमन के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगी।

 

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा अनंत ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद से देशभर में विपक्षी नेताओं को जांच एजेंसियों के माध्यम से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताते हुए कहा कि कांग्रेस किसी भी प्रकार की तानाशाही के सामने झुकने वाली नहीं है।

 

 

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई बंद करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि विपक्षी नेताओं के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रही तो आंदोलन को प्रदेशभर में और तेज किया जाएगा।

 

प्रदर्शन में प्रदेश सचिव वीरेंद्र जांगड़े, कवर्धा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम साहू, लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष सोखी साहू, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष छवि वर्मा, प्रशांत परिहार, आकाश केशवानी, बृजेश चंद्रवंशी, जलेश्वर यादव, शिवप्रसाद वर्मा, मेहुल सत्यवंशी, वाल्मीकि वर्मा, अमन वर्मा, तुषार वर्मा, शिवेंद्र वर्मा, गोरेलाल चंद्रवंशी, सुजल ठाकुर, आशीष साहू, रूपेश साहू, बिट्टू यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जितेन्द्र राज नामदेव

एडिटर इन चीफ - खबर योद्धा

error: Content is protected !!