बुलडोजर का दूसरा डोज, भोजली तालाब का एरिया मैदान में तब्दील
अब दूर से भी दिख रहा स्कूल चलो……….
कवर्धा -: बुलडोजर का डोज अब अवैध अतिक्रमण कारियो को भारी पड़ रहा है । वही अब कवर्धा शहर बेजा कब्जा मुक्त होते दिखाई से रहा है । आज भी कवर्धा में बहुत से एसे स्थान है जहां पर कार्यवाही की आवश्यकता है ।
इसके साथ ही वर्तमान की बात करे तो कुछ एसे भी स्थान है जो विधान सभा चुनाव से पहले अतिक्रमण किया गया है ।अगर कवर्धा शहर का सर्वे कर देखा जाए तो बहुत से सरकारी जमीन पर रसूखदार नाग की तरह बैठे हुए है । शहर का हर 5 वर्ष में वीडियो ग्राफी करा कर रखा जाए तो अवैध अतिक्रमण पर लगाम लगाने में कारगर साबित होगा
आज सुबह कवर्धा में जब नगरपालिका, नजूल ,पोलिस की टीम बुलडोजर के साथ भोजली तालाब के पास पहुंचा तो लोगो का जमवाड़ा लगाने लगा और कार्यवाही को लेकर लोगो ने तारीफ भी की
डिप्टी सीएम मंत्री विजय शर्मा के विधानसभा कवर्धा में आज भोजली तालाब के पास जो अतिक्रमण कर चाय, सहित अन्य दुकान के संचालन करने वालो को अतिक्रमण बेदखल की कार्यवाही नगर पालिका कवर्धा द्वारा बुल्डोजर चला कर किया गया।
इसी स्थान पर भवन के ठीक सामने अतिक्रमण कर बाऊड्रीवाल बना दिया गया था उस अतिक्रमण स्थल से बाऊड्रीवाल को हटा दिया गया है । इससे समाजिक विरोध का संसय था पर लोगों को विश्वास में लेकर अतिक्रमण को मुक्त कराया गया है । वहीं अन्य छोटे ब्यापारी जो इसी दुकान के भरोसे उनका घर परिवार चल रहा था जिनके दुकान हटा दिया गया है । उनके सामने परिवार चलाने का अब संकट आ गया है ।
किंतू अतिक्रमण हटने से शहर वासियों में हर्ष है और शहर के अनेक स्थानों पर अतिक्रमण मुक्त करने की आवश्यकता बताई जा रही है । तथा शहर का सौंदर्य करण करने के लिए रूप रेखा भी तैयार किया जा रहा है ।
पूर्व विधायक मोहम्मद अकबर के करीबी पर फर्जी मतदाता नाम जोड़ने का गंभीर आरोप, FIR दर्ज – कैलाश चंद्रवंशी कवर्धा में मतदाता सूची में फर्जी नाम जुड़वाने का मामला उजागर, दो लोगों पर FIR दर्ज , भाजपा के पास सैकड़ों नाम कवर्धा : भाजपा के द्वारा आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया […]
संस्कार पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चो ने दी शानदार प्रस्तुति कवर्धा ।। नगर में संचालित संस्कार पब्लिक स्कूल में आजादी महोत्सव बड़े धूम धाम के साथ मनाया गया । बच्चो ने शानदार प्रस्तुति देकर सबके मन को मोह लिया ,देश भक्ति गति, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । […]
25 करोड़ 53 लाख 41 हजार रूपए पहली किश्त हस्तांतरित कवर्धा खबर योद्धा।। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ मे मोदी की गारंटी में शामिल महतारी वंदन योजना को पूरा किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तरप्रदेश के काशी धाम से वर्चुअल जुड़े। उन्होंने बटन दबाकर महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के 70 लाख […]