बुलडोजर का दूसरा डोज, भोजली तालाब का एरिया मैदान में तब्दील
अब दूर से भी दिख रहा स्कूल चलो……….
कवर्धा -: बुलडोजर का डोज अब अवैध अतिक्रमण कारियो को भारी पड़ रहा है । वही अब कवर्धा शहर बेजा कब्जा मुक्त होते दिखाई से रहा है । आज भी कवर्धा में बहुत से एसे स्थान है जहां पर कार्यवाही की आवश्यकता है ।
इसके साथ ही वर्तमान की बात करे तो कुछ एसे भी स्थान है जो विधान सभा चुनाव से पहले अतिक्रमण किया गया है ।अगर कवर्धा शहर का सर्वे कर देखा जाए तो बहुत से सरकारी जमीन पर रसूखदार नाग की तरह बैठे हुए है । शहर का हर 5 वर्ष में वीडियो ग्राफी करा कर रखा जाए तो अवैध अतिक्रमण पर लगाम लगाने में कारगर साबित होगा
आज सुबह कवर्धा में जब नगरपालिका, नजूल ,पोलिस की टीम बुलडोजर के साथ भोजली तालाब के पास पहुंचा तो लोगो का जमवाड़ा लगाने लगा और कार्यवाही को लेकर लोगो ने तारीफ भी की
डिप्टी सीएम मंत्री विजय शर्मा के विधानसभा कवर्धा में आज भोजली तालाब के पास जो अतिक्रमण कर चाय, सहित अन्य दुकान के संचालन करने वालो को अतिक्रमण बेदखल की कार्यवाही नगर पालिका कवर्धा द्वारा बुल्डोजर चला कर किया गया।
इसी स्थान पर भवन के ठीक सामने अतिक्रमण कर बाऊड्रीवाल बना दिया गया था उस अतिक्रमण स्थल से बाऊड्रीवाल को हटा दिया गया है । इससे समाजिक विरोध का संसय था पर लोगों को विश्वास में लेकर अतिक्रमण को मुक्त कराया गया है । वहीं अन्य छोटे ब्यापारी जो इसी दुकान के भरोसे उनका घर परिवार चल रहा था जिनके दुकान हटा दिया गया है । उनके सामने परिवार चलाने का अब संकट आ गया है ।
किंतू अतिक्रमण हटने से शहर वासियों में हर्ष है और शहर के अनेक स्थानों पर अतिक्रमण मुक्त करने की आवश्यकता बताई जा रही है । तथा शहर का सौंदर्य करण करने के लिए रूप रेखा भी तैयार किया जा रहा है ।
आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा-“अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए कवर्धा खबर योद्धा।। कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में 4 मई को सुशासन तिहार के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सरकारी योजनाओं के असर को आंकड़ों से निकालकर मानवीय संवेदनाओं से जोड़ दिया। घने […]
हर्षोल्लास वातावरण में डॉ शर्मा ने आक्सीजन जोन का किया शुभारंभ बेमेतरा खबर योद्धा।। ग्राम पंचायत कठिया राका हाई स्कूल में ऑक्सीजन जोन में पौधारोपण का शुभारंभ डॉ वर्णिका शर्मा अध्यक्ष राज्य बाल संरक्षण आयोग छग शासन के द्वारा रुद्राक्ष का पौधा लगाकर किया गया। इस अवसर उनके साथ प्रकृति की ओर सोसायटी के संस्थापक […]
होली पर्व को लेकर पुलिस की चाक-चौबंद , हुड़दंगियों पर रहेगी विशेष पैनी नजर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं कवर्धा खबर योद्धा।। प्रत्येक थाना एवं चौकी स्तर पर स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रमुख, गणमान्य नागरिक, कोटवार एवं समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में […]