भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, आयरन लेडी प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, आयरन लेडी प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

कवर्धा खबर योद्धा।। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर युवा सारथी सेवा संस्था छत्तीसगढ़ के प्रदेश नेतृत्व द्वारा धर्मनगरी कवर्धा के हृदय स्थल भारत माता चौक नगरपालिका परिषद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण कर राष्ट्रगान का वाचन किया।

कार्यक्रम के दौरान भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर, पुष्पगुच्छ भेंट एवं गुलाल लगाकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। साथ ही राष्ट्रीय एकता के प्रतीक स्वरूप दीप प्रज्वलित कर देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया।

इसी क्रम में भारत रत्न एवं देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कैंडल प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर युवा सारथी सेवा संस्था के प्रदेश संस्थापक नोकेश मधुकर, प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, निखिल यादव, सैफ अली खान, आनंद सिंह, रितेश राजपूत, दीपक दिवाकर, बिरेश भास्कर, राजेश भास्कर, विशू डाहिरे,नीलकंठ यादव, शल्लु टोण्डरे , योगेश साहू, विकास निषाद, प्रमोद,वाशुदेव ,निरंजन साहू व अब्दुल मन्नान खान सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से संस्था के प्रदेश नेतृत्व ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने तथा महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात कर समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर सेवा कार्य करने का संदेश दिया।

जितेन्द्र राज नामदेव

एडिटर इन चीफ - खबर योद्धा

error: Content is protected !!