महिला बच्चेदानी के अंदर बन गया था 12 किलोग्राम का मल्टीपल ओवेरियन सिस्ट (गांठ) का हुआ सफल ऑपरेशन
कवर्धा खबर योद्धा।। कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में रहने वाली सुकरतीन मेश्राम को नया जीवन मिला है। वह 60 वर्ष की है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों की टीम में लगभग 4 घण्टे की कड़ी मेहनत से महिला की बच्चेदानी से 12 किलोग्राम का मल्टीपल ओवेरियन सिस्ट (गांठ) का सफल ऑपरेशन किया। परिवार जनों ने सीएमएचओ और सिविल सर्जन से सफल ऑपरेशन की पल-पल की खबर लेते रहे। महिला की सफल ऑपरेशन पर कलेक्टर श्री महोबे ने चिकित्सको की पूरी टीम को बधाई दी ।
उल्लेखनीय है की जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग जिला कबीरधाम के तत्वाधन पिछले दिनों 19 अगस्त को जिले के दूरस्थ और वनांचल झलमला में स्वस्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। बैगा बाहुल्य क्षेत्र तहसील बोड़ला अंतर्गत सुकरतीन मेश्राम उम्र 60 वर्ष निवासी महलीघाट बोक्करखार-चिल्फी तहसील बोडला की रहने वाली है। वह वनांचल क्षेत्र ग्राम झलमला में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उपचार के लिए पहुंची अपना निःशुल्क इलाज कराया।
शिविर में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों द्वारा चिन्हांकित किया गया। डॉ. विवेक चन्द्रवंशी खण्ड चिकित्सा अधिकारी बोड़ला द्वारा डॉ. केशव ध्रुव सिविल सर्जंन जिला चिकित्सालय कबीरधाम से संपर्क कर जिला चिकित्सालय कबीरधाम में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जिसका जिला चिकित्सालय कबीरधाम में सोनोग्राफी जांच और अन्य जांच किया गया। इसके बाद जिसके 23 अगस्त को 12 कि.ग्रा. का मल्टीपल ओवेरियन सिस्ट (गांठ) का सफल ऑपरेशन किया गया।
सिविल सर्जन डॉ केशव ध्रुव ने बताया कि वर्तमान में उक्त महिला की स्थिति सामान्य और स्वस्थ है। उक्त सफल चिकित्सकीय उपचार में जिला चिकित्सालय कबीरधाम के डॉ. मंजूषा यादव (स्त्रीरोग विशेषङ्ञ), डॉ. अर्पित यादव (सर्जरी विशेषज्ञ) डॉ. कवियर्सन (निश्चेतना विशेषज्ञ), डॉ. अजित शंकलेजा, समस्त ऑपरेशन थियेटर स्टॉफ और शिवगोपाल ठाकुर का योगदान सराहनीय रहा।
फर्जी तरीके से बचेड़ी लोहारा के मतदाता सूची मे मौदहापारा रायपुर के दर्जनों लोगों का नाम जोड़ा गया कवर्धा खबर योद्धा।। विगत 5 सालों में कबीरधाम जिले के कई दर्जन गांवों में मौदहा पारा रायपुर सहित बाहर के व्यक्तियों का नाम को मतदाता सूची में जोड़कर उन्हें कबीरधाम जिले का निवासी बनाया गया ग्राम बचेड़ी […]
कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 05 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार कवर्धा खबर योद्धा ।। कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा डीएसपी […]
अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तक बढ़ाई गई कवर्धा खबर योद्धा।। भारतीय थलसेना में अग्निवीर के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि, जो पूर्व में 01 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, को अभ्यर्थियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 […]