बुलडोजर का दूसरा डोज, भोजली तालाब का एरिया मैदान में तब्दील
अब दूर से भी दिख रहा स्कूल चलो……….
कवर्धा -: बुलडोजर का डोज अब अवैध अतिक्रमण कारियो को भारी पड़ रहा है । वही अब कवर्धा शहर बेजा कब्जा मुक्त होते दिखाई से रहा है । आज भी कवर्धा में बहुत से एसे स्थान है जहां पर कार्यवाही की आवश्यकता है ।
इसके साथ ही वर्तमान की बात करे तो कुछ एसे भी स्थान है जो विधान सभा चुनाव से पहले अतिक्रमण किया गया है ।अगर कवर्धा शहर का सर्वे कर देखा जाए तो बहुत से सरकारी जमीन पर रसूखदार नाग की तरह बैठे हुए है । शहर का हर 5 वर्ष में वीडियो ग्राफी करा कर रखा जाए तो अवैध अतिक्रमण पर लगाम लगाने में कारगर साबित होगा
आज सुबह कवर्धा में जब नगरपालिका, नजूल ,पोलिस की टीम बुलडोजर के साथ भोजली तालाब के पास पहुंचा तो लोगो का जमवाड़ा लगाने लगा और कार्यवाही को लेकर लोगो ने तारीफ भी की
डिप्टी सीएम मंत्री विजय शर्मा के विधानसभा कवर्धा में आज भोजली तालाब के पास जो अतिक्रमण कर चाय, सहित अन्य दुकान के संचालन करने वालो को अतिक्रमण बेदखल की कार्यवाही नगर पालिका कवर्धा द्वारा बुल्डोजर चला कर किया गया।
इसी स्थान पर भवन के ठीक सामने अतिक्रमण कर बाऊड्रीवाल बना दिया गया था उस अतिक्रमण स्थल से बाऊड्रीवाल को हटा दिया गया है । इससे समाजिक विरोध का संसय था पर लोगों को विश्वास में लेकर अतिक्रमण को मुक्त कराया गया है । वहीं अन्य छोटे ब्यापारी जो इसी दुकान के भरोसे उनका घर परिवार चल रहा था जिनके दुकान हटा दिया गया है । उनके सामने परिवार चलाने का अब संकट आ गया है ।
किंतू अतिक्रमण हटने से शहर वासियों में हर्ष है और शहर के अनेक स्थानों पर अतिक्रमण मुक्त करने की आवश्यकता बताई जा रही है । तथा शहर का सौंदर्य करण करने के लिए रूप रेखा भी तैयार किया जा रहा है ।
पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका : पूर्व विधायक अशोक साहू के खिलाफ चुनावी आरोप पूरी तरह खारिज कवर्धा खबर योद्धा ।। साल 2013 के कवर्धा विधानसभा चुनाव को लेकर शुरू हुआ बहुचर्चित कानूनी विवाद अब पूरी तरह समाप्त हो गया है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा भाजपा […]
ऐतिहासिक भोरमदेव महोत्सव को इस बार और बेहतर और आकर्षक बनाने समिति के सदस्यों ने दिया महत्वपूर्ण सुझाव भोरमदेव महोत्सव 2025 कवर्धा खबर योद्धा।। इस वर्ष दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव का आयोजन 26 और 27 मार्च को किया जाएगा। भोरमदेव महोत्सव के भव्य आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए कलेक्टर गोपाल वर्मा द्वारा जिले […]
एसआइआर के बीच 400 से अधिक मुस्लिम मतदाताओं के नाम पर संकट, प्रशासन के दरवाजे तक पहुंची आवाज कार्रवाई की मांग कवर्धा खबर योद्धा।। लोकतंत्र की बुनियाद माने जाने वाले मताधिकार को लेकर कवर्धा शहर में एक गंभीर सवाल खड़ा हो गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआइआर की प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से […]