ओडिशा फॉरेस्ट रेंजर्स कॉलेज, अंगुल के प्रशिक्षुओं ने किया बोड़ला शहद प्रसंस्करण केंद्र का अध्ययन भ्रमण
कवर्धा खबर योद्धा।। ओडिशा फॉरेस्ट रेंजर्स कॉलेज, अंगुल के 40 प्रशिक्षु वन परिक्षेत्राधिकारी अमूल्य कुमार परिडा (डीसीएफ) के नेतृत्व में आज अध्ययन भ्रमण के तहत वनमंडल कवर्धा के बोड़ला स्थित शहद प्रसंस्करण केंद्र पहुंचे।
इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल, उपवनमंडलाधिकारी अभिनव केसरवानी, तथा वन परिक्षेत्राधिकारी आकाश यादव, गजेंद्र कुमार और विक्रांत सिंह कंवर ने प्रशिक्षुओं को शहद प्रसंस्करण की तकनीक, उत्पादन से विपणन तक की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही वन्यजीव गलियारे (Wildlife Corridor) के महत्व एवं उसके संरक्षण की आवश्यकता पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शहद प्रसंस्करण केंद्र स्थानीय समुदायों को रोजगार और आजीविका के नए अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही ये केंद्र वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और सतत वन प्रबंधन को भी बढ़ावा देते हैं।
प्रशिक्षुओं ने केंद्र की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए स्थानीय वन उत्पादों के मूल्य संवर्धन की संभावनाओं को समझा और वन विभाग की आजीविका आधारित पहलों की सराहना की।
बिजली की बेतहाशा कटौती से लोग परेशान युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन आखिरकार कब तक रहेगी अघोषित बिजली कटौती की समस्या:- वाल्मिकी वर्मा कवर्धा खबर योद्धा ।। बोडला के विभिन्न गांव मे बिजली की अघोषित कटौती,किसानों को सही समय में विद्युत,पंप हेतु स्थाई कनेक्शन,स्थाई लाइन मेन,ग्रामवार निरीक्षण कर खंबा,तार,लंबा स्पंज को ठीक करने सहित […]
सांसद ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री से की मुलाकात भोरमदेव मंदिर के विकास के लिए रखी मांग – केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने शीघ्र राशि स्वीकृत करने का दिया आश्वासन कवर्धा खबर योद्धा।। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय भोरमदेव के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में सांसद संतोष पांडेय ने गुरुवार […]
नहर क्षेत्र में अवैध मुरुम उत्खनन पर हुई कार्रवाई, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त खनिज विभाग का जांच अभियान जारी, अवैध खनन करते वाहन मौके से पकड़े गए कवर्धा, 19 जून 2026। जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में […]