भुनेश्वर चंद्राकर बने राजनांदगांव जिला प्रभारी, ओम यदु को बेमेतरा जिला सह प्रभारी और नरेंद्र मानिकपुरी-रोशन दुबे को मिली अन्य जिले में सह प्रभारी की जिम्मेदारी
भाजपा किसान मोर्चा की नई नियुक्तियों में कवर्धा के चार नेताओं पर प्रदेश नेतृत्व ने जताया भरोस
कवर्धा खबर योद्धा ।। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश संगठन में जिलेवार प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति के साथ कवर्धा जिले के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय तथा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर की सहमति से जारी सूची में जिले के चार नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे संगठन में कवर्धा जिले की भूमिका और प्रभाव बढ़ने की चर्चा है।

भुनेश्वर चंद्राकर को राजनांदगांव जिले की कमान
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर चंद्राकर को राजनांदगांव जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। किसान हितों के मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाने वाले भुनेश्वर चंद्राकर को संगठन ने महत्वपूर्ण दायित्व सौंपकर उन पर विश्वास जताया है।
ओम यदु को बेमेतरा का सह प्रभारी बनाया
किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम यदु को बेमेतरा जिले का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने और किसानों के बीच सक्रिय भूमिका के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
नरेंद्र मानिकपुरी को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की जिम्मेदारी
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र मानिकपुरी को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का सह प्रभारी बनाया गया है। संगठन को क्षेत्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
रोशन दुबे को भिलाई संगठन जिले में दायित्व
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोशन दुबे को भाजपा संगठन जिला भिलाई का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
प्रदेश नेतृत्व द्वारा की गई इन नियुक्तियों को किसान मोर्चा के विस्तार और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एक साथ चार नेताओं को दायित्व मिलने से कवर्धा जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वहीं नियुक्ति के बाद नेताओं ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा। किसान हितों के मुद्दों को प्राथमिकता देने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में सक्रियता से कार्य किया जाएगा।


