स्टेट बैंक ने पेंशनरों की समस्याओं का किया निराकरण, पेंशनरों को दी गई लाभदायक योजनाओं की जानकारी

स्टेट बैंक ने पेंशनरों की समस्याओं का किया निराकरण, पेंशनरों को दी गई लाभदायक योजनाओं की जानकारी

रायपुर विद्याभूषण दुबे।। सेवानिवृत्त अधिकारी राधेकृष्ण अग्रवाल और एस एस तिग्गा के आतिथ्य में स्टेट बैंक आफ इंडिया के द्वारा पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में हास्य कवि स्व सुरेंद्र दुबे की धर्म पत्नि श्रीमती शशि दुबे विशेष तौर पर उपस्थित थी। बैठक में कचहरी शाखा प्रबंधक गौरव भटनागर के द्वारा विभिन्न विभागों से सेवानिवृत कर्मचारियों का शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर गौरव भटनागर मुख्य प्रबंधक कचहरी शाखा , संजीव कुमार मीना मुख्य प्रबंधक जमा पूंजी , विक्रमादित्य राव क्षेत्रीय अधिकारी सूश्री सुम्मैया एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के द्वारा साइबर फ़्रॉड से बचने का तरीका बताया गया, साथ ही कोम्प्रेहेंसिवे पेंशन योजना , डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट ,योनो बैंकिंग सेवा होने वाले लाभ और जीवन में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की आवश्यकता क्यों इसकी जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनरों बहुत आसान तरीके से दी गई। 

इस दौरान बैठक को पेंशनरों की ओर से विद्याभूषण दुबे और मोहम्मद यूनुस कुरैशी ने भी संबोधित किया। श्री दुबे ने पेंशन फार्म को हिंदी भाषा में उपलब्ध कराने और जिन पेंशनरों खाता चालू या बचत खाता है उसे पेंशन खाता में परिवर्तित करने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम में राधाकृष्ण अग्रवाल, एस एस तिग्गा, राधेश्याम, विद्याभूषण दुबे, उमेश मुदलियार, शरद गुप्ता, अशोक आडिल, कुंजबिहारी अग्रवाल, यू के जायसवाल, कौशल कुमार वर्मा, माधुरी साहू, प्रीतिरानी तिवारी, बेनीराम गायकवाड़, मोहम्मद यूनुस कुरैशी, डॉ चंद्रमणि पाण्डेय, वाय आर सोनी उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय सचिव उमेश मुदलियार के द्वारा किया गया।

अधिक जानकारी के लिए SBI शाखा प्रबंधक श्री भटनागर 88395 58854 से संपर्क करने का कष्ट करेंगे।

जितेन्द्र राज नामदेव

एडिटर इन चीफ - खबर योद्धा

error: Content is protected !!