महामंडलेश्वर गोविंद महाराज के सानिध्य में 108 जोड़े करेंगे सुंदरकांड पाठ

सुंदरकांड महोत्सव की 19 वीं माला की पूर्णाहुति 06 जुलाई को

 महामंडलेश्वर गोविंद महाराज के सानिध्य में 108 जोड़े करेंगे सुंदरकांड पाठ

 बर्फानी सेवा आश्रम समिति के संयोजकत्व में होगा आयोजन

 

 

राजनांदगांव खबर योद्धा।। श्री श्याम के दीवाने एवं हनुमान भक्तों के द्वारा वर्ष 2015 से प्रारंभ सुंदरकांड महोत्सव के 19वीं माला अर्थात 2052 वा सुंदरकांड पाठ बर्फानी सेवा आश्रम समिति के तत्वाधान में 6 जुलाई देवशयनी एकादशी के दिन बर्फानी आश्रम मां पाताल भैरवी मंदिर प्रांगण में संपन्न होगा। 

 

     श्री श्याम के दीवाने एवं हनुमान भक्तों की ओर से राजू शर्मा, संदीप मिश्रा, योगेश कोटक, निखिल मिश्रा, श्याम शर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्री सुंदरकांड महोत्सव की 19 वीं माला का 108 वा पाठ 108 भक्त जोड़ो के साथ देवशयनी एकादशी 06 जुलाई को श्री बर्फानी आश्रम सेवा समिति के संयोजकत्व में आयोजित है। इस महोत्सव के आशीर्वादक परम श्रद्धेय गुरुदेव बर्फानी दादाजी एवं प्रतःस्मरणीय पूज्य राजेश्वरानंद जी महाराज है वहीं प्रेरणाश्रोत परमश्रद्धेय नंदू जी शर्मा है ।

 

महोत्सव के दौरान श्री 108 महामंडलेश्वर स्वामी गोविंद जी महाराज का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। व्यासपीठ पर श्याम के दीवाने के पितामह राजेश शर्मा एवं प्रखर हनुमान सेवक गणेश मिश्रा की जोड़ी विराजमान होकर सुंदरकांड का वाचन करेगी।

       बर्फानी आश्रम सेवा समिति के राजेश मारू, आलोक बिंदल, गणेश शर्मा ” गन्नू”, दीपक जोशी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुंदरकांड की एक माला अर्थात 107 पाठ पूरे होने पर 108 वा पाठ महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। अभी तक 18 माला पूर्णता प्राप्त करके 19 वीं माला के 100 पाठ पूर्ण हो चुके है, 19 वीं माला का 108 वा पाठ अर्थात 2052 वा पाठ देवशयनी एकादशी 06 जुलाई 2025 को मां पाताल भैरवी मंदिर प्रांगण में आयोजित है। समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 06 जुलाई को सुबह 10 बजे से हमारे हनुमान जी का अभिषेक, पूजन, हवन, आरती होगी। शाम 5:31 बजे से श्याम के दीवाने एवं हनुमान भक्तों के साथ 108 भक्त जोड़ो द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालु भक्त माता, बहनों एवं बंधुओ से इस धार्मिक महोत्सव में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है। 

जितेन्द्र राज नामदेव

एडिटर इन चीफ - खबर योद्धा

error: Content is protected !!