पेंशनर फोरम गठित करने पेंशनर संघों के प्रांताध्यक्ष जुटेंगे राजधानी में
रायपुर खबर योद्धा।। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश के पेंशनरों को समय पर महंगाई का लाभ नहीं दिया जा रहा है। ऐसे अनेक आर्थिक , स्वास्थ्य संबंधित विषयों पर चर्चा होगी । साथ ही किपेंशनर संघों के साथ मिलकर पेंशनर फोरम गठित करने के लिए प्रदेश के अनेक पेंशनर संघ राजधानी रायपुर में 15 अप्रेल को एकत्र होंगे।

बैठक के आयोजक चंद्रिका सिंह पूर्व प्रान्त अध्यक्ष लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के अलावा जयनारायण श्रीवास्तव प्रधानमंत्री कार्यालय से नामांकित कर्मचारी राज्य बीमा निगम सदस्य, बीएमएस के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष , प्रांत अध्यक्ष राज पेंशनर एवं कर्मचारी कल्याण संघ और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ।
अनिल शुक्ला शुक्ला प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा, छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के प्रांत अध्यक्ष डॉ डी पी मनहर, पूर्व प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संरक्षक ओ पी शर्मा, सहित पी आर यादव प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन, पूर्व प्रांत अध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, आर के थवाईत प्रांत अध्यक्ष छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ, वीरेंद्र नामदेव प्रांत अध्यक्ष भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ पूर्व प्रान्त अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ छग, यशवंत दिवान , प्रांतीय सह सचिव विद्याभूषण दुबे आदि बैठक में उपस्थित होंगे। बैठक छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय कार्यालय में दोपहर 2 बजे रखी गई है।
