मनुष्य को उसके कर्म  के हिसाब से फल मिलता है – पं. भरत

मनुष्य को उसके कर्म  के हिसाब से फल मिलता है – पं. भरत

 

सड़क अतरिय खबर योद्धा आदित्य नामदेव।।  घिरघोली में पूर्व, विधायक कोमल जंघेल के निवास पर लखनलाल रुख्मणीबाई जंघेल की स्मृति में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है। चित्रकुट के पं. भरत भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं। क्षेत्र के लोग बड़ी में शामिल होकर कथा का रसपान कर रहे हैं। सोमवार को कथा प्रारंभ होने से पहले आयोजक एवं ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्ययंत्र के साथ भजन कीर्तन करते हुए भव्य शोभा यात्रा निकाली। यात्रा गांव के प्रमुख मार्ग एवं मंदिरों से होकर कथा स्थल पहुंची।

वेदी पूजा के बाद कथा आरंभ किया गया। महराज भरत ने विभिन्न सारगर्भित कथा के माध्यम से श्रोताओं को संसारिक मोह माया से समय निकाल कर सत्संग का लाभ लेने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन अमूल्य है जिसे अच्छे कर्मों में लगाकर अंतरात्मा को नीर की तरह स्वच्छ रखना चाहिए। मनुष्य को उसके कर्म, धर्म के हिसाब से फल मिलता है इसलिए परोपकार, जनसेवा, माता पिता की सेवा करते रहना चाहिए। उन्होने सृष्टि वर्णन एवं ध्रुव चरित्र कथा के माध्यम से लोगों को मानव जीवन का महत्व बताया। ।

जितेन्द्र राज नामदेव

एडिटर इन चीफ - खबर योद्धा

error: Content is protected !!