कलेक्टर रायपुर ने नगर निगम में प्रशासक पद का कार्यभार संभाला 

कलेक्टर रायपुर ने नगर निगम में प्रशासक पद का कार्यभार संभाला 

 

रायपुर खबर योद्धा।।  कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज नगर पालिका निगम रायपुर में प्रशासक के रूप में पदभार ग्रहण किया। नगर निगम के महापौर और पार्षदों का कार्यकाल 4 जनवरी को समाप्त होने के बाद शासन ने 10 नगरीय निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति की है, जिसमें रायपुर भी शामिल है।

 

प्रशासक के रूप में डॉ. गौरव सिंह को मेयर इन कौंसिल (एमआईसी) और सामान्य सभा की सभी शक्तियां प्रदान की गई हैं। वे नगर निगम से संबंधित सभी निर्णय स्वतंत्र रूप से ले सकते हैं और परिषद के कार्यकाल समाप्त होने तक निगम की सभी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

इस बार नगर निगम चुनाव समय पर घोषित नहीं होने के कारण परिषद का पांच साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया गया है। जब तक चुनाव नहीं हो जाते, प्रशासक के नेतृत्व में नगर निगम का प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से चलता रहेगा। पदभार ग्रहण के अवसर पर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जितेन्द्र राज नामदेव

एडिटर इन चीफ - खबर योद्धा

error: Content is protected !!