जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न

युवा आयोजनों में विशेष योगदान के लिए डॉ. कविता कन्नौजे सम्मानित

जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न, विकसित भारत युवा संसद और प्रश्नोत्तरी के आयोजन में रहा सराहनीय योगदान

कवर्धा खबर योद्धा।। मेरा युवा भारत कवर्धा द्वारा आयोजित विकसित भारत युवा संसद एवं वीबीवाईएलडी प्रश्नोत्तरी के सफल आयोजन में विशेष सहयोग देने के लिए शासकीय पीजी कॉलेज, कवर्धा के मनोविज्ञान विभाग की प्राध्यापक डॉ. कविता कन्नौजे को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत कबीरधाम के अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया।

इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता के निर्माण और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। डॉ. कन्नौजे का सहयोग युवाओं को प्रोत्साहित करने में सराहनीय रहा है। कार्यक्रम में शासकीय पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ऋचा मिश्रा, शासकीय महाविद्यालय लोहारा की प्राचार्य डॉ. कमती सिंह परिहार, सांसद के निज सहायक श्री गजराज सिंह राजपूत सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी  राज पटेल ने डॉ. कन्नौजे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से युवा संसद एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि मेरा युवा भारत द्वारा युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जितेन्द्र राज नामदेव

एडिटर इन चीफ - खबर योद्धा

error: Content is protected !!