अवैध मदिरा के विक्रय एवं शराबखोरी पर रोक लगाने आबकारी विभाग की टीम कर रही लगातार गश्त

अवैध मदिरा के विक्रय एवं शराबखोरी पर रोक लगाने आबकारी विभाग की टीम कर रही लगातार गश्त

सरोधा बांध के ऑक्सीजन जोन क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 2 प्रकरण दर्ज

कवर्धा खबर योद्धा।। कबीरधाम जिले में अवैध मदिरा के विक्रय एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा लगातार गश्त एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सरोधा बांध के ऑक्सीजन जोन क्षेत्र में गश्त कर आबकारी अधिनियम के तहत दो प्रकरण दर्ज किए हैं।

 आबकारी विभाग की टीम द्वारा संबंधित क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है, ताकि अवैध मदिरा के विक्रय एवं शराबखोरी जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, च, 34(2) एवं धारा 36(च) के तहत दो प्रकरण दर्ज किए गए हैं। विभाग द्वारा सरोधा बांध के ऑक्सीजन जोन क्षेत्र सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त कर निगरानी की जा रही है। अवैध मदिरा के विक्रय एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के कारोबार एवं शराबखोरी पर रोक लगाने के लिए गश्त और निगरानी की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

जितेन्द्र राज नामदेव

एडिटर इन चीफ - खबर योद्धा

error: Content is protected !!