

बोड़ला में सेवा संकल्प अभियान के तहत सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
2014 से पहले निराशा थी, आज भारत दुनिया की आशा है – जसविंदर बग्गा
कवर्धा खबर योद्धा।। शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय बोड़ला में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सपनों का भारत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

जिसमें सेवा संकल्प के तहत रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रंगोली, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने विकसित भारत 2047 और सपनों का भारत थीम पर विभिन्न अनाज और फूलों का उपयोग कर अद्वितीय रंगोलियां बनाईं, जिसकी सभी ने सराहना की। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य उमेश पाठक ने स्वागत भाषण दिया और कार्यक्रम की विषयवस्तु पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा, मंडल अध्यक्ष मोहन धुर्वे, प्राचार्य उमेश पाठक , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे, जनपद पंचायत बोड़ला अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकिंकर वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाटिल, उपाध्यक्ष लव निर्मलकर, जिला प्रवक्ता काशीराम उइके, पार्षद संदीप गुप्ता, पार्षद सोमनाथ धुर्वे, अरविंद अवस्थी, युवा मोर्चा अजय वर्मा, कुलदीप चंद्रवंशी, शिवम केशरवानी, शैलेन्द्र मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
2014 से पहले निराशा थी, आज भारत दुनिया की आशा है – जसविंदर बग्गा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में देशभक्ति और विकसित भारत के संकल्प पर जोरदार वक्तव्य दिया।प्रधानमंत्री जी के सभी योजनाओं को बताया। श्री बग्गा ने कहा, 2014 से पहले देश निराशा के दौर से गुजर रहा था। युवा के पास डिग्री थी पर दिशा नहीं थी, देश घोटालों से घिरा था। आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत बदल चुका है। पहले भारत दुनिया से मदद मांगता था, आज दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजरों से देखती है। हम दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं।उन्होंने कहा, सपनों का भारत कोई कल्पना नहीं बल्कि यथार्थ है। सपनों का भारत नशा मुक्त होगा, आत्मनिर्भर होगा, जहां हर हाथ को काम होगा। आपने रंगोली में अनाज का उपयोग किया है, यही हमारे किसान की ताकत और आत्मनिर्भर भारत की पहचान है। विकसित भारत 2047 का सपना तभी पूरा होगा जब युवा राष्ट्र प्रथम के मंत्र को अपनाएगा। उनके उद्बोधन पर सभागार तालियों से गूंज उठा।
अनाज और फूलों से सजी रंगोली में दिखा विकसित भारत का सपना
छात्रों की रचनात्मकता ने जीता दिल। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने गेहूं, चावल, दाल, मक्का जैसे अनाजों और गेंदा, गुलाब के फूलों से तिरंगा, भारत का नक्शा, चंद्रयान, डिजिटल इंडिया जैसे विषयों पर मनमोहक रंगोलियां बनाईं। पर्यावरण के अनुकूल सामग्री से बनी इन रंगोलियों ने कला के साथ-साथ एक बड़ा संदेश भी दिया। चित्रकला और निबंध में भी छात्रों ने सपनों के भारत की परिकल्पना को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया।निबंध प्रतियोगिता में बी.कॉम 5 वें सेमेस्टर की वेदिका मानिकपुरी ने प्रथम स्थान और बी.एससी 5वें सेमेस्टर की डाली बंजारे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।रंगोली प्रतियोगिता में बी.एससी प्रथम सेमेस्टर की संजना भास्कर एवं दिव्या मरकाम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.एससी प्रथम सेमेस्टर की निकिता चंद्रवंशी एवं रेशमी कुर्रे ने द्वितीय स्थान और एम.कॉम प्रथम सेमेस्टर की जानकी पटेल एवं संजू पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।चित्रकला प्रतियोगिता में बी.एससी प्रथम सेमेस्टर के गौकरन पटेल ने प्रथम स्थान और बी.एससी प्रथम सेमेस्टर के खिलेश्वर यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर दिया जोर
मंडल अध्यक्ष मोहन धुर्वे ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को मंच देते हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे ने शिक्षा के साथ संस्कारों को जोड़ने की बात कही। नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाटिल,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकिंकर वर्मा,जिला प्रवक्ता काशीराम उइके और पार्षद सोमनाथ धुर्वे ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में सपनों का भारत कार्यक्रम बोड़ला के प्रभारी एवं भाजयुमो बोड़ला महामंत्री आशु चंद्रवंशी ने कहा कि यह कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी,जिला उपाध्यक्ष एवं सपनों के भारत कार्यक्रम संयोजक अशोक चंद्रवंशी के निर्देशन में किया गया उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और महाविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बोड़ला के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प है। हम युवाओं को नशे से दूर कर विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनाएंगे।






