भाजपा मंडल कुण्डा में बाबा साहब अंबेडकर की 135वीं जयंती पर वृहद संगोष्ठी आयोजित
कुण्डा खबर योद्धा ।। भारतीय संविधान के जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल कुण्डा द्वारा एक वृहद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सभापति रामकुमार भट्ट मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य संतोष चंद्रवंशी, सह संयोजक एवं मंडल उपाध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी, शक्तिकेंद्र प्रभारी सेवाराम कुर्रे, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामस्वरूप साहू, पूर्व जिला मंत्री सुरेश दुबे तथा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता रामकुमार भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब अंबेडकर भारतीय इतिहास के महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित संविधान की रचना कर देश को मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया। उन्होंने दलितों, महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया और “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है।
उन्होंने आगे कहा कि अंबेडकर जयंती केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समरसता और समानता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर भेदभाव रहित समाज और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहब के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर साहेबलाल सोनवानी, बबली साहू, प्रताप सेन, शशांक शर्मा, पन्ना साहू, लव साहू, भागवत साहू, रामनाथ चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
