प्रदेश में 45000 से अधिक शिक्षकों के पद हो जायेंगे समाप्त – हेमा देशमुख
10463 स्कूल सीधे तौर पर बंद
कवर्धा खबर योद्धा ।। जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी श्रीमती हेमा देशमुख ने राज्य की भाजपा सरकार पर 10463 स्कूल बंद करना शिक्षा विरोधी, रोजगार विरोधी कदम बताया है ।
युक्तियुक्तकरण रोजगार विरोधी, शिक्षा विरोधी कदम है। इससे प्रदेश में 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त हो जायेंगे। 10463 स्कूल सीधे तौर पर बंद कर दिये गये है, नये सेटअप के नाम पर स्कूलों में शिक्षकों के न्यूनतम पदो की संख्या में कटौती करके शिक्षक के हजारों पद खत्म कर दिया गया है। रमन सरकार के दौरान भी प्रदेश में 3300 से अधिक स्कूलों को बंद किया गया था।
12000 शिक्षकों के पद को खत्म किया गया था। जिससे शिक्षको के एक तिहाई पद खत्म हो जायेंगे। नये शिक्षकों की भर्तियां न करनी पड़ी इसलिए युक्तियुक्तकरण कर रही साय सरकार। सरकारी शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने साय सरकार ने षड्यंत्र रचा है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होरीराम साहू ने कहा कि भाजपा सरकार 10 हजार से अधिक स्कूलों को बंद करने जा रही तथा 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त कर रही है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों मे स्कूलों की कमी होगी, सरकार झूठ बोल रही कि स्कूल बंद नहीं होंगे, जबकि सच्चाई यह है कि मर्ज किये गये स्कूलों का डायस कोड़ विलोपित कर दिया गया है। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में दावा किया था राज्य में 58000 शिक्षकों के पद खाली है। विधानसभा में घोषणा किया 35000 पद भरे जायेंगे, इस वर्ष बजट में भी 20000 शिक्षकों की भर्ती की बात की गयी है लेकिन यह भर्तियां नहीं करनी पड़े, इसलिये 45000 पद समाप्त किये जा रहे है। जब पद ही खाली नही रहेंगे तो भर्ती कहां से करेंगे। युक्तियुक्तकरण शिक्षा विरोधी, रोजगार विरोधी कदम है। 10 हजार स्कूलों के बंद होने से रसोईया, चौकीदार, नृत्य जैसे पद भी समाप्त होंगे हजारों लोगों के रोजगार के अवसर समाप्त होंगे। कांग्रेस इसके खिलाफ जमीनी लड़ाई लड़ेगी शीघ्र ही आंदोलन किया जायेगा
प्रेसवार्ता में उपस्थित नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की युक्तियुक्तकरण नीति से शिक्षा व्यवस्था चरमरा जाएगी और गरीब व छात्रों को शिक्षा से वंचित होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएगी।
कार्यक्रम में श्रीमती हेमा देशमुख, होरीराम साहू, सीमा अगम आनंद, ममता चंद्राकर, अशोक ठाकुर, ईश्वर शरण वैष्णव, अगमदास आनंद, गोपाल चंद्रवंशी, माणीकांत त्रिपाठी, आनंद सिंह ठाकुर,मेहुल सत्यवंशी, श्रीमती प्रतिमा बंजारे, संतोष यादव, रूपेंद्र वर्मा, रामायण सिन्हा, तुकेश्वर साहू, शरद बंगाली, राजेंद्र मारकंडे, कृष्ण कुमार साहू, नाराद चंद्रवंशी,अमन वर्मा, चंद्रहास बंजारे, जयंत जायसवाल, डोगेंद्र सेन, कैलाश चंदेल, परमा वर्मा, विकाश चंद्रवंशी और सुरेश वर्मा सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे।
हर्षोल्लास वातावरण में डॉ शर्मा ने आक्सीजन जोन का किया शुभारंभ बेमेतरा खबर योद्धा।। ग्राम पंचायत कठिया राका हाई स्कूल में ऑक्सीजन जोन में पौधारोपण का शुभारंभ डॉ वर्णिका शर्मा अध्यक्ष राज्य बाल संरक्षण आयोग छग शासन के द्वारा रुद्राक्ष का पौधा लगाकर किया गया। इस अवसर उनके साथ प्रकृति की ओर सोसायटी के संस्थापक […]
कवर्धा में मेडिकल कॉलेज खुलने का रास्ता हुआ साफ़, सांसद संतोष पांडेय जिले में मेडिकल कॉलेज खुलवाने लगातार रहे प्रयासरत, नवीन मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण के लिए ईटेंडर जारी सांसद ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार कवर्धा खबर योद्धा ।। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय के लगातार […]
सट्टा संचालित करते युवक को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा, नगदी व सामग्री जब्त कवर्धा खबर योद्धा।। कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल तथा डीएसपी […]