150 विद्यार्थियों ने की जीवंत गणेश प्रतिमा की रचना 

 150 विद्यार्थियों ने की जीवंत गणेश प्रतिमा की रचना 

कवर्धा खबर योद्धा।। जिले की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था गुरूकुल पब्लिक स्कूल अपनी अकादमिक शिक्षण के साथ ही शिक्षणेत्तर गतिविधियों के द्वारा भी अपने सामाजिक सरोकारों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी तारतम्य में विद्यालय ने विघ्नहर्ता गणेश जी के आविर्भीव दिवस गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विशिष्ट कीर्तिमान रचा।

 

नृत्य शिक्षक-शिक्षिका के विशेष निर्देशन में गुरूकुल पब्लिक स्कूल के 150 विद्यार्थियों ने विद्यालयीन गणवेश में ही जीवंत गणेश प्रतिमा की रचना की। यह संगीतात्मक रचनाधर्मिता ने अपनी विशिष्टता के कारण विभिन्न सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर धूम मचायी हुई है। इंस्टाग्राम में ही इसे दो दिनों में ही मिलियन्स व्यूज मिल गये तथा हजारों लाइक्स ने इसे विशिष्ट कीर्तिमान रचयिता बना दिया है। इसे विद्यार्थियों, पालकों के साथ ही सर्वसाधारण में भी सराहा है। इस उपलब्धि पर संस्था के अध्यक्ष, अन्य पदाधिकारीगण तथा प्राचार्य ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को बधाई तथा गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ प्रदान की है।

जितेन्द्र राज नामदेव

एडिटर इन चीफ - खबर योद्धा

error: Content is protected !!